Posts

Showing posts with the label Based on real story

IMPORTANCE ( मां)

Image
IMPORTANCE (Maa) रात  के 11 बज रहे थे और आरुषि अभी भी अपना ऑफिस का काम कर थी थी । काम करते करते उसे टाईम का पता ही नहीं चला । तभी उसे किसी की आवाज़ आती है। वो दरवाजे की तरफ देखती है तो सामने  उसकी मा खड़ी थी  " तू अभी तक नहीं सोई आरू " उसकी मा ने कहा आरुषि - बस सोने ही वाली थी मम्मा  आप सो जाइए, मै भी सो जाउंगी  " हा हा पता है मुझे तू कितना सोएगी , चल बन्द कर अब ये सब कल कर लेना " ये कहते हुए वो बेड पर बैठ गई  आरुषि - हा बस हो गया  काम खत्म कर आरुषि अपनी मा की गोद में सिर रख कर लेट गई  आरुषि - वैसे आप क्यों नहीं सोई अभी तक  " तू रात रात तक जगी रहेगी तो मुझे नींद कैसे आएगी भला"ये कहते हुए वह आरुषि के बल सहलाने लगी  आरुषि - आप भी ना  बहुत ज्यादा सोचती है  " हा हा अब हूं तो सोचूंगी ही जब नहीं रहूंगी तब पता चलेगा"  आरुषि - हा हा तब की तब देख लेंगे अभी सी जाओ आप भी  तभी आरुषि हड़बड़ा कर उठती है और देखती है कि वो काम करते करते ही सो गई थी ,  वह पास में देखती है तो वहा कोई नहीं था सिर्फ उसकी फाइल्स और पेपर्स बिखरे पड़े ...